FIRST LOOK: सोनम कपूर बनीं नीरजा भनौत
[बॉलीवुड समाचार] हालांकि सोनम कपूर से एक्टिंग में किसी कमाल की उम्मीद करना बेमानी है लेकिन फिर भी उन्हें फिल्में एक से एक मिलती है। हाल ही में खबर मिली थी कि सोनम कपूर नीरजा भनौत की बायोपिक में काम कर रही हैं।
अब फिल्म के लिए सोनम का पहला लुक आ गया है। हालांकि ये एक पेंटेड पोस्टर है जिसमें सोनम कपूर को नीरजा भनौत की तरह स्केच किया गया है। पोस्टर को फॉक्स स्टूडियो ने लॉन्च किया है।
#MyChoice, सोनम ने दीपिका को कहा 'हाई सोसाइटी' में रहने वाली महिला!
सोनम इस फिल्म में नीरजा भनौत का किरदार निभा रही हैं जिन्होंने 1983 के कराची प्लेन हाईजैक में 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा सीनियर फ्लाईट अटेंडेंट थीं और 23 साल की उम्र में उन्हें भारत की पहली अशोक चक्र सम्मानित महिला का खिताब मिला था। इस फिल्म को राम माधवानी डायरेक्ट कर रहे हैं।
SHOOT PICS: सलमान के लिए 'प्रेम रतन' में ऐसे सजीं हैं राजकुमारी सोनम


Click it and Unblock the Notifications

