First Look: मिलिए नई नवेली स्पोर्टी दुल्हन से...डॉली..
ये हैं साल 2015 की दुल्हन, डॉली। जिनकी डोली उठाने को तीन लड़के तैयार हैं लेकिन पता नहीं डॉली किसके साथ जाएगी। खैर, हम यहां बात कर रहें हैं अरबाज खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डॉली की डोली' की। यह फिल्म 5 फरवरी 2015 को रिलीज होने वाली है।

डॉली की डोली का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया था, लेकिन दुल्हन बनी सोनम कपूर के लुक को छिपा कर रखा गया था। लिहाजा, सोनम के लुक को लेकर काफी संस्पेंस था, और लोगों को काफी इंतजार। लेकिन इंतजार खत्म हुआ, और हमारे सामने आई एक स्पोर्टी दुल्हन। जी हां, फिल्म के पोस्टर में सोनम में शादी के लंहगा पहना है, साथ ही एक लेदर जैकेट, आंखों में गोग्लस चढ़ाया है और पैरों में है र्स्पोट्स शूज।
फिल्म के पोस्टर बहरहाल काफी दिलचस्प लग रहे हैं। आपको बता दें, फिल्म को सलमान खान के भाई और एक्टर आयरेक्टर अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है। जबकि सोनम के तीन दुल्हों के रूप में हैं राजकुमार राव, पुलकित सम्राट औप वरूण शर्मा नजर आएंगे। वहीं अभिनेता सैफ अली खान फिल्म में कैमियो रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications