First Look: टोटल धमाल से सोनाक्षी सिन्हा का गाना मुंगड़ा - आग लगाने को तैयार हैं दबंग गर्ल
सोनाक्षी सिन्हा, पुराने ज़माने के चार्टबस्टर गाने मुंगड़ा पर एक बार फिर से थिरकने की तैयारी कर रही हैं टोटल धमाल के लिए। इस गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है और गाने से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक भी बाहर आ चुका है। हालांकि सोनाक्षी के लुक से तय है कि गाने में अंग्रेज़ी और आज के ज़माने का पूरा तड़का लगेगा।
हालांकि असली गाने मुंगड़ा में हेलेन देसी मराठी अंदाज़ में थिरकी थीं और ये गाना आज भी जब भी बजता है लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। गौरतलब है कि म्यूज़िक इंडस्ट्री में फिलहाल पुराने गानों को रीमेक कर नए पैकेज के साथ नेहा कक्कड़ की आवाज़ में बेचने की बाढ़ सी आई हुई है।

अगर आपको याद ना हो तो पुराने गाने मुंगड़ा में हेलेन कुछ इस अंदाज़ में थिरकती नज़र आईं थीं। हालांकि इस मुंगड़ा में सोनाक्षी सिन्हा का साथ देंगे अजय देवगन।
हाल ही में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर लुका छिपी में ये खबर छपवा दो गाने का रीमेक दिखाई दिया था। हालांकि वो गाना लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आया। वहीं दूसरी तरफ सिंबा में पुराने ज़माने के गाने आंख मारे ओ लड़का आंख मारे को नए अंदाज़ में पेश किया गया जो लोगों को काफी पसंद आया।
अब देखना है कि सोनाक्षी सिन्हा का मुंगड़ा लोगों को कैसा लगता है। गाने के लिए सोनाक्षी ने पूरी तैयारी कर ली है, हालांकि उनका मानना है कि गाने में हेलेन जी की कॉपी करना बेवकूफी होगी और इसलिए वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी। बल्कि गाने को अपने अंदाज़ में पेश करेंगी।
देखिए बॉलीवुड के कुछ चार्टबस्टर रीमेक गाने -


Click it and Unblock the Notifications













