2018 की सबसे डरावनी फिल्म, जबरदस्त First Look, Leak हुई तस्वीरें
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। वहीं इसी लिस्ट में अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री भी शामिल हो गई है। बीते कई दिनों से ये फिल्म दो बड़ी फिल्मों से क्लैश को लेकर सुर्खियां बंटोर रही थी। वहीं अब हाल ही में इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है। इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट पहले ही आउट हो चुका है और वहीं अब इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के फर्स्ट लुक ने चौंका दिया है।
[जाह्नवी कपूर में श्रीदेवी जैसा चार्म नहीं है : आशुताष राणा]
वायरल हो रहे पोस्टर से साफ है कि ये एक हॉरर फिल्म होने वाली है। पोस्टर में लाल रंग की साड़ी पहने एक चुडैल नजर आ रही है जो जमीन से कुछ फीट ऊपर चलती नजर आ रही है। वहीं इस पोस्टर के अलावा सोशल मीडिया पर अब श्रद्धा कपूर का इस फिल्म में पहला लुक लीक हो गया है। इस लुक में श्रद्धा कपूर डरावनी नन के अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में श्रद्धा कपूर को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं श्रद्धा कपूर काफी डरावनी भी नजर आ रही हैं।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फिलहाल फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग भोपाल में की जाएगी। वहीं दर्शकों को भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं श्रद्धा ने अपने डरावने लुक से लोगों को वाकई चौंका दिया है। सिर्फ श्रद्धा ही नहीं इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसे लुक ऑडिएंस को डराने में कामयाब हो चुकी हैं। आगे जानें बॉलीवुड 10 फिल्में और 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने भयानक लुक में ऑडिएंस को खूब डराया है।


Click it and Unblock the Notifications