First Look: श्रद्धा कपूर का स्ट्रीट डांसर लुक एकदम जबरदस्त, रिलीज होते ही छा गईं
काफी समय से चर्चा में चल रही रेमो डिसूजा की डांस फिल्म को लेकर हाल ही में सस्पेंस खत्म करते हुए इसके नाम की घोषणा की गई थी और वरुण धवन का पहला लुक भी सामने आया था। अब इस फिल्म से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का पहला धमाकेदार लुक सामने आया है जिसमें वो काफी शानदार लग रही हैं। इस पोस्टर के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहें हैं।
इस फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। लेकिन फिलहाल फिल्म की टाइटल को नहीं बताया गया है। फिलहाल इस फिल्म को एबीसीडी 3 माना जा रहा है।

इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफी नजर आने वाली है। लेकिन खबर आई थी कि कैट ने ये फिल्म भारत के कारण छोड़ दी थी। हालांकि इस बात को कैटरीना कैफ ने सही नहीं ठहराया है।
इससे पहले वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी रेमो डिसूजा की एबीसीडी 2 में दिख चुकी है। फिल्म 100 करोड़ी सुपरहिट रही थी। फिलहाल आप इस फिल्म के रिलीज का इंतजार करिए और बताइए कि श्रद्धा कपूर का ये धमाकेदार लुक आपको कैसा लगा?


Click it and Unblock the Notifications











