FIRST LOOK: ये हैं अजय देवगन की 'शिवाय' एक्ट्रेस.. बेहद खूबसूरत!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि इस पोस्टर में साएशा सहगल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें, अब तक साएशा के लुक को काफी छिपाकर रखा गया था।
अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया में कर रहे हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
[25 साल, पांच 100 करोड़ी फिल्में.. इस 'सुपरस्टार' का हिसाब- किताब!]
पोस्टर की बात करें तो यहां आप साएशा और बर्फ की चट्टान देख सकते हैं। वहीं, किनारों पर दो चट्टान भी हैं, जहां एक पर अजय देवगन खड़े हैं और दूसरे पर साएशा। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है। फैंस को इस फिल्म को बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें.. शूट की तस्वीरों के साथ-


Click it and Unblock the Notifications














