POSTER: सलमान खान की अगली 300 करोड़ी फिल्म.. धमाकेदार तैयारी शुरु!

By Neeti

इसे कहते हैं सरप्राइज.. जी हां, सलमान खान फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं। सलमान खान- कैटरीना कैफ की अगली फिल्म 'टाईगर ज़िंदा है' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। बता दें, यह साल 2012 में आई कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' की सीक्वल फिल्म है।

['शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर.. सुपरस्टार थे.. हैं.. और रहेंगे..']

Tiger Zinda Hai

काफी कंफ्यूजन के बाद फिल्म के लिए सलमान खान- कैटरीना की जोड़ी फाइनल की गई है। बता दें, इस फिल्म में सलमान खान 70 साल के आदमी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे अली अब्बास जफर। जबकि फिल्म रिलीज होगी साल 2017 दिसंबर में।

कोई शक नहीं कि फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अगले साल सलमान की दो फिल्में फाइनल हैं- कबीर खान की ट्यूबलाइट.. और टाईगर ज़िंदा है....कोई शक नहीं कि सलमान अगले साल बॉलीवुड में राज करने वाले हैं.. क्योंकि दोनों ही फिल्में 300-300 करोड़ की दावेदार हैं।

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।

टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.

किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।

रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।

क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं।

सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।

धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X