First Look- सलमान खान ने दबंग 3 से रिलीज किया सई मांजरेकर का फर्स्ट लुक- देखिए Video
सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 को लेकर हर दिन किसी ना किसी तरह का ट्विस्ट देखने को मिल ही जाता है और इस समय सलमान खान ने और तोहफा अपने फैंस को दिया है। दरअसल सलमान खान ने आज सई मांजरेकर का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं.. 'ई हैं हमरी बेबी खुशी, सीधी-साधी मासूम अति सुंदर.. इनकी खुशी के लिए हम किसी को भी दुखी कर सकते हैं।'
इसके अलावा सलमान खान ने सईं का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है कि.. 'हमारी प्योर इनोसेंट मासूम खुशी।. इसमें कोई दो राय नहीं की खुशी के किरदार में सई काफी शानदार लग रही हैं।

सलमान खान ने ये भी बताया कि दबंग 3 का धमाकेदार ट्रेलर कल यानि 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। फिलहाल आप देखिए दबंग 3 के सभी कलाकारों का धमाकेदार लुक..


Click it and Unblock the Notifications