बजरंगी भाईजान में सलमान- करीना यूं कहेंगे 'ईद मुबारक'
[बॉलीवुड न्यूज] जुलाई आ चुकी है और अब 'बजरंगी भाईजान' का हंगामा जमकर बरप रहा है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की टीम भी धीरे धीरे लोगों को सरप्राइज पर सरप्राइज दे रही है। ताजा बात करें तो फिल्म के एक स्पेशल गाने का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है।

यह स्पेशल ईद सांग है 'आज की पार्टी मेरी तरफ से..ईद मुबारक..ईद मुबारक..'। निर्देशक की मानें तो यह गाना काफी धमाकेदार होगा। ऊपर आप गाने में सलमान और करीना का फर्स्ट लुक देख सकते हैं। जहां दोनों गजब के खूबसूरत दिख रहे हैं।
DETAIL: 'बजरंगी भाईजान' में कौन है यह क्यूट पाकिस्तानी लड़की, देखें PICS
बता दें, यह गाना फिल्म में नहीं होगा। इसे सिर्फ प्रमोशन के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा। या यूं कह लें कि यह गाना सलमान फैंस को बतौर ईद गिफ्ट दिया जाएगा। गाने को कंपोज किया है प्रीतम ने और कोरियोग्राफ किया है रेमो ने। यह एक फुल मस्ती भरा गाना होगा। बहरहाल, हमें अब इंतजार है इस गाने का।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


