PIC: 'बजरंगी भाईजान' की इन आंखों पर आपका क्या कहना है!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। यहां सबसे दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म के पोस्टर का प्रमोशन सबसे पहले शाहरूख खान ने किया। यह शाहरूख- सलमान फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

बहरहाल, जहां फर्स्ट लुक में सलमान के चेहरे को छिपा दिया गया था, वहीं इसके दूसरे पोस्टर में सलमान खान के पूरे चेहरे का क्लोजअप दिखाया गया। इस पोस्टर में सलमान की आंखों पर खासा फोकस किया गया है।
वहीं, समीक्षकों और फैंस को बजरंगी भाईजान का यह पोस्टर काफी पसंद आया है। खासकर सलमान खान की आंखें, जो बहुत कुछ बोलती हैं। इसके साथ ही हम यहां उनके लॉकेट को देख सकते हैं। लॉकेट (छोटा सा गदा) उनके नाम यानि की बजरंगी को दर्शाता है। यह काफी दमदार और दिलचस्प है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications




