तो देखिए मम्मी, पापा के साथ 'जूनियर देशमुख' की पहली झलक
बॉलीवुड के पेरेन्ट्स कल्ब में शामिल हुई 'रितेश देशमुख और जेनेलिया' नई जोड़ी की ताजा झलक मिल ही गई। मंगलवार को रितेश ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ बांटी। जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

रितेश और जेनेलिया के फैंस उनके बच्चे की तस्वीर देखने के लिए बेहद ही उत्सुक थे। लिहाजा, इस जोड़ी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। और मम्मी पापा के साथ जूनियर देशमुख की तस्वीर सबके सामने आ गयी। जूनियर देशमुख की पहली तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खूब शेयर की जा रही है।
साथ ही में रितेश और जेनेलिया ने अपने फैंस को उनके दिए गए प्यार के लिए शुक्रिया भी कहा है। रितेश ने ट्विटर पर लिखा है 'आप सभी को इतना ज्यादा प्यार और दुआएं देने के लिए धन्यावाद। जेनेलिया और हमारा बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं।'
जेनेलिया और उनका बेटा चार दिनों तक हॉस्पीटल में रहे। लिहाजा, जब जेनेलिया वापस घर आने के लिए हॉस्पिटल से निकलीं, तो सबने हॉस्पिटल के बाहर जमकर पोज दी। वहीं, यह तस्वीर हॉस्पिटल के अंदर की ही है। जहां रितेश और जेनेलिया के साथ फोटो में रितेश और जेनेलिया के मां भी नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











