'एक्शन जैक्शन' के पहले लुक में अजय ने दिखायी अपनी शर्टलेस बॉडी..

लीजिये कल तक हम लोग अभिनेता शाहरूख खान के 8 एब्स की बातें कर रहे थे वहीं आज अभिनेता अजय देवगन के गठिले खुले बदन की बातें होनें लगीं क्योंकि अजय देवगन और प्रभु देवा की मोस्ट अवेटड फिल्म 'एक्शन जैक्शन' का पहला लुक आउट हो गया है जिसमें अजय देवगन टॉपलेस हैं और खंजर के साथ एक्शन मूड में दिख रहे हैं। अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' ने सौ करोड़ से ज्यादा कमाई की है जिसके कारण इस फिल्म के प्रति दिलचस्पी लोगों के अंदर काफी बढ़ गई है।

अजय देवगन का हॉटलुक काफी हॉट है

मालूम हो कि इस फिल्म को बना रहे हैं डासिंग स्टार प्रभु देवा। जिन्होंने पिछले दिनों कहा था कि हमारी फिल्म एक्शन जैक्सन तेलुगू की सुपरहिट फिल्म डोकूडू की रीमेक है, जिसमें महेश बाबू ने लीड रोले प्ले किया था।

'एक्शन जैक्सन' में दिखेगा यामी का खूबसूरत हुस्न

फिल्म का शीर्षक 'एक्शन जैक्सन' रखने के पीछे एक बहुत खास वजह है। निर्देशक ने कहा, "हमने फिल्म का नाम 'एक्शन जैक्सन' रखा, क्योंकि हमारे नायक अजय देवगन 'ए.जे.' के रूप में जाने जाते हैं। हमने सोचा कि आद्याक्षर का प्रयोग करना और उन्हें शीर्षक में 'एक्शन जैक्सन' के रूप में विस्तृत करके लिखना एक अच्छा विचार होगा, क्योंकि फिल्म में अजय नृत्य और मारधाड़ दोनों कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ रिलीज होगा अजय की एक्शन जैक्सन का ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म में एक बार फिर से अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगी।

आईये डालते हैं फिल्म 'एक्शन जैक्शन' की तस्वीरों पर एक नजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X