अमिताभ के पहचिह्नों पर इमरान, बनें 'राजा नटवरलाल'
'शातिर' का नाम अब बदलकर 'राजा नटवरलाल' ऱख दिया गया है
एक बार फिर से पर्दे पर 'नटवरलाल' की वापसी हो रही है लेकिन इस बार 'नटवरलाल' अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि बॉलीवुड की सीरयल कीसर इमरान हाशमी बने हैं। फिल्म का पहला लुक जारी हो गया है, जो कि काफी दिलचस्प है।
Pics: इमरान हाशमी की रंगीन तस्वीरें
खबर है कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'शातिर' का नाम अब बदलकर 'राजा नटवरलाल' ऱख दिया गया है। जिसमें इमरान एक ठग के रोल में हैं। इमरान अपनी इस फिल्म और फिल्म के किरदार को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक कॉमिक रोल है जो कि मेरी इमेज को लोगों के सामने बदलकर रख देगा।
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मल्लिक, परेश रावल, के के मेनन और दीपक तिजोरी हैं। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन के बड़े फैंस में से एक इमरान हाशमी के लिए यह फिल्म एक बड़ी चुनौती है। देखते हैं कि उनकी यह चुनौती उनके लिए क्या साबित होती है? वो दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरके है या नहीं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
