#Poster: 2017 का सबसे बड़ा हीरो....और सबसे बड़ा विलेन....स्वागत करेंगे या नहीं?
Recommended Video

रणवीर सिंह की पद्मावती पर इस वक्त सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। कारण साफ है, काफी समय बाद, एक विलेन, फिल्म की मुख्य भूमिका में होगा और उसकी कहानी परदे पर होगी। लेकिन वो कहानी जिससे किसी को प्यार नहीं होगा। सबको नफरत ही होगी।
संजय लीला भंसाली स्टारर पद्मावती में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में है, जिसकी गंदी नज़र एक राजपूत महारानी पद्मावती पर पड़ती है जो कि दीपिका पादुकोण।

2017 बॉलीवुड के लिए काफी बेकार जा रहा है। पूरी कोशिश के बावजूद अक्षय कुमार और सलमान खान बमुश्किल 120 - 130 करोड़ प्रति फिल्म की कमाई कर पाए हैं।
कुल मिलाकर सारी उम्मीदें संजय लीला भंसाली की पद्मावती पर टिकी हुई हैं और इस फिल्म से 350 - 400 करोड़ की कमाई की उम्मीद की जा रही है। ये मानते हुए कि पद्मावती बॉलीवुड की बाहुबली बन सकती है।
गौरतलब है कि बाहुबली एक शानदार पीरियड ड्रामा थी जिसने बॉलीवुड की आंखे खोल दी। फिल्म में कंटेंट, गाना, ड्रामा, म्यूज़िक, एक्शन सब कुछ था। और इसलिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े।
जानिए क्यों पद्मावती बन सकती है बॉलीवुड की बाहुबली -


Click it and Unblock the Notifications












