First Look- रानी मुखर्जी की मर्दानी 2- दमदार लुक ने मचाई सनसनी- Blockbuster फिल्म!
Recommended Video

शानदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इस समय फिल्म मर्दानी 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड करने वाला है। दरअसल इस फिल्म से उनका पहला लुक वायरल हो गया है जिसको देखकर आप काफी खुश हो जाएंगे। बता दें कि मर्दानी 2 के शूटिंग सेट से रानी मुखर्जी का धमाकेदार लुक दिखाई दे रहा है जिसमें वो सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए हैं।
इसको देखकर आप कह सकते हैं कि रानी मुखर्जी का लुक काफी शानदार है। गौरतलब है कि पहली फिल्म मर्दानी ने काफी कमाल दिखाया था और तभी से लोगों को उम्मीद थी कि रानी मुखर्जी वापस लौंटेंगी।

इस बात को लेकर रानी का भी पहले बयान आया था कि वो एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। इसके अलावा चर्चा तो ये भी है कि इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे भी फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
रानी मुखर्जी ने इसके पहले हिचकी जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी जो कि लोगों के दिलों को छू गई थी। फिल्म रानी मुखर्जी का अभिनय काफी जोरदार था। अब इस फिल्म को लेकर फैंस मे काफी उत्साह है।


Click it and Unblock the Notifications