First LOOK: सबसे बड़े गैंगस्टर पर बनी धमाकेदार फिल्म.. जबरदस्त!
रामगोपाल वर्मा की अगली फिल्म 'राय' का फर्स्ट लुक देंखे यहां। फिल्म में विवेक ओबेरॉय मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राय' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। और कोई शक नहीं कि इस वीडियो फर्स्ट लुक में विवेक ओबेरॉय शानदार दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी है भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर की। रिपोर्ट्स की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन मुत्थपा राय पर यह फिल्म बनी है।
रामगोपाल वर्मा की यह बॉयोपिक फिल्म बिग बजट पर तैयार हो रही है और तीन भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई, बैंगलुरु, दुबई और लंदन में हुई है। फिल्म से फर्स्ट से ही साफ है कि यह काफी दमदार होने वाली है।
इससे पहले भी रामगोपाल वर्मा गैंगस्टर की कहानियों पर फिल्म बना चुके हैं, जो कि हिट रही है। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि इस फिल्म रामगोपाल वर्मा और विवेक ओबेरॉय.. दोनों की ही वापसी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











