FIRST LOOK: सनम रे में नए सलमान खान बनने की कोशिश
[बॉलीवुड समाचार] पुलकित सम्राट और यामी गौतम स्टारर सिंह इज़ ब्लिंग का फर्स्ट लुक जारी हो गया है और फिल्म में यमी बिल्कुल पहाड़न अंदाज़ में दिख रही है। उन्हें देख कर आपको मंदाकिनी का सुन साहिबा सुन ज़रूर याद आएगा। वहीं सलमान खान के खास पुलकित सम्राट कुछ अलग नहीं दिख रहे हैं।

पुलकित सम्राट सलमान खान को काफी मानते हैं और ये उनके लुक से ही साफ हो रहा है। लेकिन वो कहीं से भी अपने शर्टलेस पोज़ से प्रभावित नहीं कर रहे हैं। और फैन्स की मानें तो सलमान खान की कॉपी करने में वो बुरी तरह फेल हो गए हैं।
[रईस, सुल्तान, दृश्यम सहित इन फिल्मों में दिखेंगी HATKE जोड़ियां]
वहीं यामी गौतम भी अच्छी तो लग रही हैं लेकिन उनके लुक में कोई फ्रेशनेस नहीं है। करीना कपूर के ये इश्क हाय से लेकर आयशा टाकिया के ओ यारा रब तक ये झलक सबने देखी है। देखते हैं फिल्म में कुछ और बेहतर होगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications

