First LOOK: सलमान हों या शाहरूख.. 2016 में प्रियंका चोपड़ा सबको करेंगी पीछे!
[बॉलीवुड न्यूज] प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गंगाजल-2' अब 'जय गंगाजल' हो चुकी है। बदले नाम के साथ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने पोस्टर के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट भी फैंस के साथ शेयर कर दी है। बता दें, यह फिल्म 4 मार्च 2016 को रिलीज होने वाली है।
पोस्टर देखकर ही जाहिर है कि प्रियंका इस फिल्म के साथ 2016 में बॉलीवुड के सभी एक्टर्स को दमदार टक्कर देने वाली है। 'मैरी कॉम' के बाद कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका किसी भी किरदार को निभाने के लिए जी जान लगा देती हैं। लिहाजा, 'जय गंगाजल' एक दमदार फिल्म होने वाली है, इसमें कोई शक नहीं है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से प्रियंका चोपड़ा ने किया है खुद को साबित-


Click it and Unblock the Notifications














