First LOOK: सुशांत- भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म- सोन चिड़िया, पहला शानदार TEASER
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सोन चिड़िया का फर्स्ट लुक पोस्टर और पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। खास बात है कि 2019 में सुशांत की 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं बैक टू बैक। सोन चिड़िया फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुशांत चंबल के डाकू बने नजर आ रहे हैं।
फिल्म में फिल्म में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, मोहम्मद जीशान अयूब भी नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म में सुशांत डकैत बनने वाले हैं। ये फिल्म चंबल के डाकुओं पर आधारित होगी। फिल्म के निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला। जबकि निर्देशन का जिम्मा संभाला है अभिषेक चौबे ने।

इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग चंबल की घाटियों में ही की गई है.. ऐसा बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी 1970's में चबंल के डाकुओं की घटनाओं पर बनी है। जिनमें से कई पर 100 से ज्यादा हत्याओं का आरोप है।
भूमि इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, अभिषेक चौबे किरदारों में गढ़ने में शानदार हैं। इश्किया, डेढ़ इश्किया, उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों से उन्होंने कई दमदार किरदार सामने रखें हैं। सोन चिड़िया में मेरा किरदार भी काफी दमदार है।
यहां देंखे फिल्म का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications