First LOOK: विकी कौशल- भूमि पेडनेकर की 'भूत'- भयंकर डरावने सफर के लिए तैयार हो जाएं
विकी कौशल और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म भूत के नए पोस्टर्स रिलीज किये गए हैं, जो कि काफी जबरदस्त है। फिल्म की पहली झलक से ही बताया जा सकता है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन आपको एक डरावने सफर पर ले जाने वाली है। पोस्टर में विकी को जिस तरह से भूतों ने जकड़ा है, वह डराने वाला है। भूत का निर्देशन कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह। फिल्म 21 फरवरी 2021 को रिलीज होगी।
खास बात है कि यह एक फ्रैंचाइजी होगी। रोमांटिक और फैमिली ड्रामा के बाद करण जौहर हॉरर फ्रैंचाइजी की शुरुआत करने वाले हैं। विकी कौशल भी पहली बार किसी हॉरर में काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। ये कहानी मुंबई के भूतहा जहाज की है। जल्द ही फिल्म से भूमि की पहली झलक भी दिखाई देगी। पहली बार ये दोनों कलाकार साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications