एक्शन- थ्रिलर फिल्म 'गणपत- पार्ट 1' से टाइगर श्राफ का FIRST LOOK रिलीज, 2022 में होगी रिलीज

कुछ ही दिनों पहले टाइगर श्राफ की अगली फिल्म 'गणपत' की घोषणा की गई थी। वहीं, अब फिल्म से टाइगर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म 2021 के मध्य में फ्लोर पर आएगी, जबकि 2022 में रिलीज होने वाली है। फिल्म को वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

टाइगर श्राफ ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं".. कोई शक नहीं कि एक्टर काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Ganapath

फिल्म में टाइगर के साथ किस अभिनेत्री का साथ होगा, इस पर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अफवाहों की मानें तो नोरा फतेही और कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन का नाम लिस्ट में ऊपर बताया जा रहा है।

खास बात है कि यह एक सीरिज होगी.. क्योंकि पोस्टर में 'पार्ट 1' लिखा गया है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ अपनी दो सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी- हीरोपंती 2 और बागी 4 के साथ एक बार फिर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

"हीरोपंती 2" पहली फिल्म होगी जिसे टाइगर श्रॉफ लॉकडाउन के बाद शूट कर रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर, 2020 से शुरू की जाएगी। वहीं, बागी 4 की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरु किया जा चुका है। यह 2022 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X