FIRST LOOK: ये होगी साल 2017 की धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. पोस्टर रिलीज!

तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म नाम शबाना का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यहां देखिए फर्स्ट लुक।

By Neeti

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' की सीक्वल फिल्म 'नाम शबाना' काफी समय से चर्चा बटोर रही है। खासकर अक्षय कुमार के कैमियो को लेकर। जी हां, फिल्म में अक्षय कैमियो निभाएंगे, जबकि मुख्य किरदार में दिखेंगे तापसी पन्नू।

फिल्म 'नाम शबाना' 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिलहाल नाम शबाना का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है और वाकई इस पोस्टर को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह पोस्टर है ही इतना शानदार। इस पोस्टर में फिल्म के कई किरदार दिख रहे हैं।

naam shabana

बता दें, यह फिल्म बेबी का सीक्वल ना होकर बस उसके किरदारों के साथ एक अलग कहानी है। पर फिल्म से जुड़ी एक काफी दिलचस्प खबर सामने आई है। वो ये कि इस बार फिल्म में तापसी और अक्षय अंडरकवर एजेंट ही बने हैं।

वहीं फिल्म में अनुपम खेर और राणा दग्गुबाती भी अपनी भूमिकाओं में दिखेंगे। बस इस बार फिल्म में मनोज बाजपेयी और राजकुमार भी दिखेंगे। फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स हैं, जो तापसी के खाते में गई है। इस फिल्म के लिए तापसी ने तीन तरह के मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X