TEASER: वरूण धवन- आलिया भट्ट की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'.. सुपर CUTE

वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का पहला पोस्टर रिलीज। फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।

By Neeti

रईस- काबिल का प्रभाव अब धीरे धीरे बॉलीवुड से उतरता नजर आ रहा है। लिहाजा, अब इंतजार है आने वाले फिल्मों की। एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली है। इनमें से एक है वरूण धवन- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'..

DHAMAKA: 'काबिल' के बाद.. ऋतिक करेंगे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत!

2017 की इस सुपर क्यूट फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं शशांक खेतान।

Badrinath Ki Dulhania

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर और धर्मा प्रोडक्शन्स की हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया को लोगों ने काफी पसंद किया था। और तभी से करण जौहर इन दोनों फिल्मों की फ्रेंचाइज़ी बनाने की कोशिश में थे। वहीं, वरूण- आलिया की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद करते हैं।

इस सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म 10 मार्च को यानि की होली के मौके पर रिलीज होगी। वैसे तो होली फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं होती, लेकिन उम्मीद है कि वरूण- आलिया की यह फिल्म बॉलीवुड और होली के बीच की तालमेल में कुछ सुधार लाए।

यहां देंखे फिल्म का पहला टीजर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X