आमिर खान ने क्यों पहना कोट और घाघरा?
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान जो ना करें वो कम ही हैं। कभी वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अंडर ग्राउंड हो जाते हैं तो कभी वो पुलिस इंस्पेक्टर बनकर टीवी धारावाहिकों में काम करने लगते हैं। ताजा मामले में तो आमिर खान ने कमाल ही कर दिया है।
जनाब बेहद ही अजीबो-गरीब परिधान में लोगों के सामने नजर आये। आमिर खान ने अपनी एक तस्वीर लोगों के सामने पेश की है जिसमें वो पीले रंग के घाघरे पर कोट पहने नजर आ रहे हैं। उनको देखकर समझ में ही नहीं आ रहा है कि वो लड़कियों वाले कपड़े में हैं या फिर लड़कों वाले वस्त्र में। उनका यह हुलिया काफी हैरतअंगेज है।
विचित्र हुलिया लिये आमिर खान इन दिनों जयपुर में घूम रहे हैं। दरअसल यह अजीबो-गरीब रूप आमिर खान ने राज कुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के लिए धारण किया है। फिल्म में आमिर खान एक शराबी की भूमिका में हैं। जो पागलों की तरह भगवान को खोजता है, जो कि अंत में उसे मिल जाता है।
आपको बता दें कि आमिर खान से पहले पर्दे पर शराबी की भूमिका शाहरूख खान ने फिल्म देवदास मे निभायी थी। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी।एक दीवाने शराबी के रूप में किंग खान काफी लोकप्रिय हुए थे देखते हैं शराबी आमिर खान को पब्लिक क्या रिस्पांस करती है। वैसे राजकुमार हिरानी और आमिर खान दोनों ने साथ में 3 इडियट्स जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी है। फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार अनुष्का शर्मा काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
