..................... 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक रिलीज First look of Vijay deverakonda and Ananya pandey's Liger release now - Hindi Filmibeat

First Look- 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक रिलीज, अनन्या पांडे भी आएंगी नजर

काफी समय से अनन्या पांडे एक फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं जिसमें वो साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। विजय देवरकोंडा ने कुछ समय पहले अर्जुन रेड्डी की थी जो कि काफी पसंद की गई थी। इसके बाद से हिंदी दर्शक उनको काफी पसंद कर रहे हैं। इस समय करण जौहर की फिल्म जिसमें विजय नजर आने वाले हैं उसका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म लाइगर की।

खबर है कि ये फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। इसका फर्स्ट लुक रिलीज होते ही काफी चर्चा में चल रहा है और विजय एक शेर की तरह दहाड़ते नजर आ रहे हैं।

liger, vijay deverakonda, ananya pandey, लाइगर, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे

इस फर्स्ट लुक पोस्ट को साझा करते हुए फिल्ममेकर करण जौहर ने लिखा है कि.. 'आप सबके सामने पेश है लाइगर। इस फिल्म में दिलों पर राज करने वाले विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फ़िल्म पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है जो कि काफी टैलेंटेड हैं। हमें यह कहानी दुनिया को पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दिखाने का बेसब्री से इंतज़ार है।'

करण जौहर का ये पोस्ट सामने आते ही काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्टर को अनन्या पांडे ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। कुछ समय पहले फिल्म से दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X