फिल्म ‘वो लड़की है कहां?’ से तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का First LOOK रिलीज, काफी दिलचस्प

जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स ने बहुत सी कॉन्सेप्ट-ड्रिवेन कहानियों का निर्माण किया है, जिन्हें आलोचकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा है। अब एक बेहद फ्रेश लीड जोड़ी के साथ, एक अनूठी कॉमेडी-ड्रामा स्टोरी का निर्माण करने के लिए दोनों पावरहाउस स्टूडियो ने हाथ मिलाया है। अरशद सैयद द्वारा लिखी गई और निर्देशित फिल्म वो लड़की है कहां? के लिए तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी पहली बार एक साथ आ रहे हैं।

अपनी दमदार परफॉर्मेंस से एक बड़ी पहचान बनाने के बाद, तापसी पन्नू एक सशक्त पुलिस वाली के रूप में अपना पहला कॉमेडी रोल निभाती हुई नजर आएंगी। वहीं, स्कैम 1992 में अपनी भूमिका के लिए ढेर सारी तारीफें बटोरने वाले प्रतीक गांधी एक 'मसाला' मैग्नेट फैमिली के युवा नव-विवाहित वंशज के रूप में बेहद अलग अवतार में नजर आएंगे।

first-look-of-taapsee-pannu-and-pratik-gandhi-in-woh-ladki-hai-kahaan

निर्माताओं ने जयपुर में उनके वर्तमान शूटिंग शेड्यूल से फिल्म के एक्टर्स का एक एक्साइटिंग फर्स्ट लुक शेयर किया है। जंगली पिक्चर्स के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, निर्माता और रॉय कपूर फिल्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, "हमें जंगली पिक्चर्स के साथ जुड़ने की खुशी है, जिसका हटकर और मनोरंजक कहानियां बनाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। अरशद की शानदार स्क्रिप्ट दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी। हम भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहेंगे।"

रॉय कपूर फिल्म्स के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए, जंगली पिक्चर्स की सीईओ, अमृता पांडेय करती हैं, "अरशद ने दिलचस्प और मनोरंजक कहानी लिखी है। इसके लिए रॉय कपूर फिल्म्स के साथ जुड़ने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी दोनों ने अपने काम से बहुत असर डाला है, उन्हें फिल्म में एक साथ लाना वाकई रोमांचक है।"

पहली बार एक पुलिस वाली की भूमिका निभाने और फिल्म में अपने शानदार लुक को शेयर करने पर, तापसी पन्नू कहती हैं, "महिला पुलिस की भूमिका निभाना और कॉमेडी फिल्म करना हमेशा से मेरी चेकलिस्ट में रहा है और मुझे खुशी है कि आखिरकार इस फिल्म में मुझे दोनों करने का मौका मिल रहा है। मैंने प्रतीक का काम देखा है और मुझे लगता है कि वह एक बेहद टैंलेंटेड एक्टर हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मज़ा आ रहा है। यह सफर बहुत मजेदार रहने वाला है!"

पहली बार इस तरह की भूमिका निभा रहे प्रतीक गांधी अपने किरदार की खूबियों को प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हैं। अपने रोल और इस रोमांचक टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए प्रतीक गांधी ने कहा, मैंने अब तक जो भी काम किया है, "वो लड़की है कहां? में मेरा किरदार, उससे बहुत अलग है, और यह बहुत रोमांचक है। तापसी बेहद टैलेंटेड हैं और उनके साथ काम करने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अरशद के पास एक बड़ा विजन है और उन्होंने इस कहानी को बहुत बारीकी से लिखा है! मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।"

अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यूट, अपनी कहानी और अपनी दिलचस्प टीम के बारे में बात करते हुए, अरशद सैयद ने कहा, "तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी जैसे शानदार एक्टर्स ने मेरे सिनेमाई सफर को समृद्ध किया है। फिल्म में उनके किरदार दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देंगे। उनके किरदारों की पहली झलक शेयर करना पूरी टीम के लिए रोमांच से भर देने वाला है।"

जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स की 'वो लड़की है कहां?' में तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं जिसका लेखन और निर्देशन अरशद सैयद ने किया है। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X