फरहान अख्तर ने "तूफान" के स्पेशल LOOK के साथ किया नए साल का आगाज़!

फिल्म 'तूफान' से फरहान अख्तर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म 'तूफ़ान' पूरा साल चर्चा का विषय रही है.. जिसमें फरहान अख्तर एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन किया है राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने। प्रोड्यूसर हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा। फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने वाली है।

Toofan

बीते साल, फरहान ने अपने किरदार में ढलने के लिए खूब मेहनत की है और अपने सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन के सफ़र की झलक शेयर करते हुए फैंस का ध्यान अपनी तरफ़ बनाये हुए हैं।

निर्माताओं ने अब फरहान की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए फरहान कहते हैं, "इस स्तर पर प्रयास करना तभी संभव है जब कहानी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। दिन के अंत में, हम ग्रेट बॉडी दिखाने के लिए फिल्म नहीं बना रहे हैं, लेकिन दर्शकों को भावनात्मक रूप से किरदार के सफ़र के साथ जोड़ रहे हैं। उस अनुभव को विश्वसनीय और वास्तविक बनाने के लिए, सभी प्रयास जायज़ हैं।"

'भाग मिल्खा भाग' के बाद निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ फरहान की यह दूसरी फिल्म है। उत्साहित और रोमांचित राकेश कहते हैं, "तूफ़ान एक ऐसी कहानी है, जो हम सभी को प्रेरित करेगी। भाग मिल्खा भाग के बाद फिर से फरहान के साथ काम करना बेहद मजेदार रहा है। वह फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनते बल्कि उसी में घुल जाते है। साथ ही, हमारे पास परेश रावल और बेहद प्रतिभाशाली मृणाल ठाकुर हैं। फ़िल्म का संगीत शंकर, एहसान और लॉय ने दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पहली बार जावेद अख्तर के साथ काम करना शानदार रहा। दर्शकों के सामने फिल्म लाने का का इंतजार कर रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X