..................... अजय देवगन स्टारर फिल्म भुज से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज | First look of Sonakshi Sinha from Bhuj The Pride Of India Starring Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

अजय देवगन और संजय दत्त के बाद, 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का दमदार First LOOK

फिल्म भुज द प्राइज ऑफ इंडिया ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म से अब तक अजय देवगन और संजय दत्त का लुक रिवील किया जा चुका है। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म में सोनाक्षी सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का किरदार निभा रही हैं। जिन्होंने 299 औरतों के साथ मिलकर भारतीय सेना की मदद की थीं।

अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर और एमी वर्क मुख्य किरदारों में होंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 14 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

Sonakshi Sinha

देश में फैलते कोरोना के केस को देखते हुए कहा नहीं जा सकता है कि सिनेमाघर कब तक खुलेंगे। ऐसे में भुज को भी ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला लिया गया। हालांकि अजय देवगन फैंस इस निर्णय से खुश नहीं हैं। लोगों का मानना है कि यह फिल्म काफी दमदार विषय पर बनी है और इसे सिनेमाघर में ही रिलीज किया जाना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X