First LOOK: 'रंगीला राजा' बने गोविंदा- पुराने अंदाज में आए नजर, देंखे पहली झलक
गोविंदा स्टारर फिल्म रंगीला राजा का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में गोविंदा एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशक हैं पहलाज निहलानी। बता दें, इस फिल्म के साथ गोविंदा और पहलाज निहलानी की जोड़ी लगभग 25 सालों के बाद साथ आई है। इससे पहले पहलाज निहलानी गोविंदा की इल्जाम, शोला और शबनम और आंखे जैसी फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं।
नहीं बनेगी 1000 करोड़ी फिल्म 'महाभारत'- खान सुपरस्टार ने कर दिया इंकार
फिल्म में गोविंदा डबल रोल निभाने वाले हैं। यह एक फैमिली इंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा के किरदार पर बोलते हुए पहलाज निहलानी ने कहा कि गोविंदा को दर्शकों ने कई फिल्मों में बेहतरीन काम करते देखा होगा और कॉमेडी करते देखा होगा। लेकिन इस फिल्म आपको जो कॉमेडियन गोविंदा नजर आने वाला है वैसा गोविंदा आपने इससे पहले कभी भी नहीं देखा होगा।

बात करें गोविंदा की तो वो अपने करियर में आठ बार पहले भी डबल रोल निभा चुके हैं जिनमें बड़े मियां छोटे मियां, अ जेंटलमैन, आंखे, वाह तेरा क्या कहना प्रमुख हैं। अब ऐसे में 'रंगीला राजा' में क्या अलग होगा.. यह देखना दिलचस्प होगा।
अजय देवगन भी देंगे दिवाली धमाका
इस फिल्म में गोविंदा के अपोजिट मिसिका चौरसिया, अनुपमा अग्निहोत्री और दिगांगना सूर्यवंशी नजर आएंगी। बता दें, दिगांगना सूर्यवंशी गोविंदा की अक्टूबर में रिलीज होने जा रही 'फ्राइडे' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान गोविंदा ने बयान दिया था कि वह खुद को फ्लॉप हीरो नहीं मानते हैं। गोविंदा ने कहा- कोई भी एक्टर तब तक फ्लॉप नहीं होता जब तक कि वह खुद यह न मान ले कि उसका वक्त चला गया है। मैं कभी भी खाली नहीं बैठा हूं। मैं लगातार काम कर रहा हूं। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि इन फिल्मों के साथ गोविंदा अपनी शानदार वापसी करें और एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बना पाएं।


Click it and Unblock the Notifications