खतरों के खिलाड़ी की नई 13 हसीनाएँ
ब्राजील सुंदरी ब्रुना अब्दुल्ला, रूपाली गांगुली, नौहीद साइरसी और अनुष्का मनचंदा सभी अक्षय कुमार की तारिफ करते नहीं थक रहें है। कारण रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी लेवल 2 के दौरान अक्षय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन जो किया।
शो की प्रतिभागी रूपाली गांगुली ने अपने अनुभव के बारे में बताया, '' अक्षय से बढि़या इस शो के लिए कोई और हो ही नहीं सकता था। मुझसे जब कोई टॉस्क नहीं हो पाता था तो वे उत्साह बढाते थे। अगर कोई प्रतिभागी कोई टॉस्क करने से मना करता था तो अक्षय उसको मानसिक रूप से तैयार करते थे।''
खतरों के खिलाड़ी लेवल 2 में 13 सेलिब्रिटी महिलाएं भाग ले रहीं है। ब्रूना अब्दुल्ला, सुषमा रेड्डी, कैरोल ग्रेशियस, जेसी रंधावा, मंदिरा बेदी, नौहीद, रोज़ा कैटालानो, रूपाली गाँगुली, सोनिका कालीरमन, शोनाली नागरानी, पिया त्रिवेदी, श्वेता साल्वे और अनुष्का मनचंदा इस शो में भाग ले रही हैं।
गौरतलब हो कि खतरों के खिलाड़ी के पहले भाग में नेत्रा रघुरामन विजेता रहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications