फैन को मिली जूनियर ऐश की पहली झलक

Aishwarya Rai
काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या की एक नज़र पाने को मीडिया से लेकर आम जनता तक बेताब थी और आखिरकार लंदन में एक फैन ने आराध्या की पहली झलक देख ली और उसे आम जनता तक पहुंचा भी दी।

लंदन में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराधना के साथ शॉपिंग कर रहीं थीं और वहीं उनके एक फैन ने उनका ऑटोग्राफ लेने के बहाने बेटी आराधना की झलक भी अपनी आखों में कैद कर ली। उस फैन ने जूनियर ऐश के लुक्स की कुछ खास ट्वीटर के जरिए शेयर की है। जूनियर ऐश का रंग ऐश्वर्या की तरह ही है पर उसकी आंखें अपनी मां की आंखों से बिल्कुल अलग भूरे रंग की हैं। अभिषेक की आंखों का रंग भी भूरा है।

ऐश्वर्या राय पिछले महीने कान्स फेस्टिवल के बाद से मुम्बई से बाहर ट्रिप पर ही निकली हुई हैं और पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या लंदन में बुलगारी होटल की ओपनिंग पर इटैलियन एक्ट्रेस इसाबेला रोसेलीनी से भी मिलीं जिनसे मिलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।

ऐश ने यह सोचा भी नहीं होगा कि उनकी बेटी की झलक इस तरह लोगों तक पहुंचेगी खैर अब शायद अगली बार से अगर जूनियर ऐश साथ हुईं तो ऐश किसी से बात तक करने में सौ बार सोचेंगी। हमारी तरफ से उस फैन को बहुत शुक्रिया कि उन्होने धुंधली सी ही सही पर जूनियर ऐश की एक तस्वीर सब के सामने ला दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X