FIRST LOOK: सामने आया ऋतिक रोशन का सुपर 30 लुक, बायोपिक होगी ये फिल्म

Recommended Video

Hrithik Roshan First Look in Super 30 RELEASED | FilmiBeat

ऋतिक रोशन के सुपर 30 फिल्म का पहला लुक आज सामने आया है। जो लोग ये सोच रहे थे कि ऋतिक रोशन इस तरह की फिल्मों नहीं कर पाते है उनको ये देखना होगा कि इस लुक में ऋतिक रोशन ने अपने आप को बिल्कुल कैरेक्टर में ढाल लिया है और वो वैसे ही लग रहे है। आज फिल्म की शूटिंग वाराणसी में शुरु होने वाली है।

ऋतिक रोशन इस फिल्म में प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार का रोल प्ले कर रहे है और बिल्कुल उन्ही की तरह दिखने के लिए ऋतिक ने काफी मेहनत भी की है। हालांकि ये रोल ऋतिक लिए काफी कठिन होने वाला है। इस लुक को पाने के लिए अब ऋतिक ने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है और बाल भी वैसे ही कर लिए है।

hritik roshan, super 30, रितिक रोशन, सुपर 30

इस बात पर आनंद कुमार ने लिखा है कि वो बहुत खुश है कि इस फिल्म को और उनके जीवन को ऋतिक रोशन प्ले कर रहे है। उनका कहना है कि ऋतिक इंडस्ट्री के उन सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक है जो अपने कैरेक्टर को फिल्मों में जीता हुआ दिखाई देता है।

उन्होने ये भी कहा कि फिल्म के लिए रितिक रोशन का जो समर्पण वो देखते है वो और किसी में नहीं दिखता है। आनंद ये भी कहते है कि मुझे पूरा भरोसा है कि ऋतिक रोशन इस किरदार को बिल्कुल मेरी तरह ही है निभाएंगे और फिल्म को शानदार बना देंगे।

उन्होने कहा कि ऋतिक से बात करने पर पता चला कि फिल्म के लिए वो उत्साहित है और किरदार को अपने अंदर बसा रहे है। इस फिल्म में आनंद कुमार के बारे में दिखाया गया है कि वो कैसे गरीब परिवार के बच्चों को आईआईटी के विषय पढ़ाते है और उनको पास करवाने के लिए मेहनत करते है।

प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चो का सेलेक्शन होता है। ये संस्थान IIT entrance की तयारी करवाता है। इस संस्थान में मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री ये तीनो विषयो की पढाई करायी जाती है।

आपको बता दें कि इसी विषय पर ये फिल्म बन रही है जिसकी शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है और इस फिल्म ने वाराणसी का रुख किया है। इस फिल्म के रिलीज के बाद आप आनंद के बारे में वो बातें भी जान जाएंगे जो आपको अभी नही पता है। फिलहाल फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X