First LOOK: फिल्म 'सुपर 30' से ऋतिक रोशन की पहली झलक- शानदार डॉयलोग के साथ
विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म सुपर 30 से ऋतिक रोशन का पहला लुक आज यानि की टीचर्स डे के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि ऋतिक फैंस काफी खुश होंगे। ऋतिक रोशन स्टारर यह बॉयोपिक फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। यह बिहार के आनंद कुमार पर आधारित कहानी है, जो बच्चों को फ्री में आईआईटी की कोचिंग देते हैं।
राजकुमार राव की 'स्त्री'- 5 दिनों में ही अजय देवगन, अक्षय कुमार पीछे!
इस तस्वीर में ऋतिक रोशन दाढ़ी में गंभीर लुक के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही गणित के कुछ फॉरम्यूला भी लिखे गए हैं.. फिल्म के पोस्टर के साथ टैगलाइन दिया गया है- अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। पोस्टर को खास शिक्षक दिवस के दिन लाया गया है।

ऋतिक रोशन इस फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार निभाने वाले हैं। जो बिहार में गरीब बच्चों को आईआईटी की परीक्षा के लिए तैयारी कराते हैं। यानि की फिल्म पूरी तरह से बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। लिहाजा, ऋतिक को अपने चाल ढ़ाल से लेकर बोलने के तरीके में काफी बदलाव लाना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications