..................... First look of Deepika Padukone's upcoming two big films made fans super excited - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की आने वाली दोनों बड़ी फिल्मों का फर्स्ट लुक रिलीज, फैंस हैं सुपर एक्साइटेड

By Filmibeat Desk
first-look-of-deepika-padukones-upcoming-two-big-films-made-fans-super-excited

Deepika Padukone's upcoming films: 2023 में पठान जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, दीपिका पादुकोण की अगली फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जहां जवान में एक्ट्रेस एक कैमियो निभाते नजर आएंगी। वहीं, दीपिका की आने वाली दो बड़ी फिल्में हैं कल्कि और फाइटर।

कल्कि 2898 एडी जहां आने वाली दुनिया की झलक देता है तो फाइटर में देशभक्ति की भावना को दर्शाया गया है और इन दोनों ही फिल्मों के लिए जिस सहजता के साथ उन्होंने खुद को बदला है वो यकीनन एक एक्टर के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का सबूत है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर फैन्स के बीच जोरदार एक्साइटमेंट बनी हुई है।

दीपिका की आने वाली बड़ी फिल्में, एक से बढ़कर एक

दोनों फिल्मों से दीपिका का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। बता दें, 'कल्कि 2898 एडी', एक फ्यूचरिस्टिक साई-फाई फिल्म है, जिसने हमें दीपिका पादुकोण के पहले कभी न देखे गए अवतार से रूबरू कराया। वहीं, फाइटर में दीपिका एक पावरफुल एयरफोर्स ऑफिसर की भावना को दर्शाते हुए यूनिफॉर्म में नजर आई हैं जिसने प्रशंसकों को चौंका दिया।

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का भी हैं हिस्सा

दीपिका पादुकोण के ये दोनों ही फर्स्ट लुक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। वहीं, इसके अलावा एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का भी हिस्सा बन चुकी हैं। जी हां, रोहित शेट्टी ने दीपिका को बतौर लेडी सिंघम इंट्रोड्यूस किया है। हालांकि उस फिल्म पर फिलहाल काम नहीं शुरु किया गया है। कोई शक नहीं कि दीपिका की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है, जो उन्हें बॉक्स ऑफिस गेम में वापस टॉप पर वन का ला सकती है।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X