First LOOK : शाहरुख खान की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' से बॉबी देओल की पहली झलक रिलीज

बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'क्लास ऑफ 83' का फर्स्ट लुक पोस्टर्स रिलीज किया गया है। शाहरुख खान की रेड चीलिज़ इंटरटेनमेंट बैनर तले बनने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म में बॉबी एक आईपीएस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

बार्ड ऑफ़ ब्लड और बेताल के बाद यह भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा श्रेया सरन, प्रियांशु चटर्जी, अमृता पुरी, पुलकित सम्राट, अनूप सोनी भी अहम रोल में दिखेंगे। निर्देशन किया है अतुल सबरवाल ने।

Class of 83

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- A dean who's a class apart, quite literally! ये मूवी सैय्यद युनुस हुसैन जैदी की इसी नाम पर लिखी गई किताब पर आधारित है।

फिल्म की कहानी एक पुलिस अफसर की है जिसकी पनिशमेंट पोस्टिंग की जाती है। उसे पुलिस एकेडमी का डीन बना दिया जाता है। लेकिन वह फैसला करता है कि भ्रष्टाचारी अफसरशाही को वह सजा दिलाकर ही रहेंगे। इसके लिए वह एक प्लान भी बनाता है लेकिन वह खुद भी इसका शिकार होता चला जाता है। बॉबी देओल पहली बार इस तरह की भूमिका में दिखेंगे।

बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, "मैं क्लास ऑफ 83 के साथ वेब की दुनिया में जाने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं।" बॉबी देओल इससे पहले फिल्म 'रेस 3' और 'हाउसफुल 4' में नज़र आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X