..................... First look of Alia Bhatt as Isha from Brahmastra, poster and teaser released, it's powerful | 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया भट्ट का First LOOK पोस्टर और टीजर रिलीज, बेहद दमदार और इंटेंस - Hindi Filmibeat

'ब्रह्मास्त्र' से आलिया भट्ट का First LOOK पोस्टर और टीजर रिलीज, बेहद दमदार और इंटेंस

आलिया भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर, बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम ने फिल्म से आलिया का पहला लुक जारी किया है। फिल्म में आलिया ईशा नाम का किरदार निभा रही हैं। कोई शक नहीं कि टीजर काफी दमदार है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से रणबीर का लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है। वहीं, अब आलिया के फैंस को भी बड़ा सरप्राइज दिया गया है।

करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मेरी प्यारी आलिया, मुझे तुमसे बेहद प्यार है, लेकिन मैं इसे लिखते समय तुम्हारे लिए बहुत सम्मान भी महसूस कर रहा हूं- तुम्हारी अपार प्रतिभा के लिए सम्मान, एक कलाकार के रूप में तुम्हारा अविश्वसनीय विकास और जीवन में इतनी रियल होने की तुम्हारी क्षमता के लिए सम्मान।

first-look-of-alia-bhatt-as-isha-from-brahmastra

उन्होंने आगे लिखा- 10 साल पहले मुझे नहीं पता था कि एक दिन मैं तुम्हें गर्व से अपना ब्रह्मास्त्र कह सकता हूं.. my weapon of love and of abundant joy... हैप्पी बर्थडे माय लव, हमेशा चमकती रहो। सिनेमाघरों में मिलते हैं! ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव , 09.09.2022

वहीं, आलिया ने ब्रह्मास्त्र की पूरी को धन्यवाद देते हुए लिखा- इस दिन की शुरुआत मेरे लिए उससे बेहतर नहीं हो सकती थी।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

ब्रह्नास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को पांच भाषाओं में लाया जा रहा है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़।

फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में हैं।

7 सालों से बन रही है फिल्म

7 सालों से बन रही है फिल्म

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अयान मुखर्जी ने 24 फरवरी 2018 को शुरु की थी। लेकिन इस फिल्म की अनाउंसमेंट आज से सात साल पहले ही हो चुकी थी। उस समय फिल्म का नाम ड्रैगन था। लेकिन जैसे जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती गई, अयान मुखर्जी ने नाम बदलकर ब्रह्मास्त्र कर दिया।

कई बार बदल चुकी है रिलीज डेट

कई बार बदल चुकी है रिलीज डेट

अक्टूबर 2017 में करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र की घोषणा की थी। जिसके बाद से इस फिल्म की रिलीज़ डेट पांच बार अनाउंस की जा चुकी है। सबसे पहले, इसे 15 अगस्त 2019 को रिलीज़ होना था लेकिन फिल्म तब तक पूरी नहीं हो पाई और इसकी रिलीज़ डेट बढ़ाकर क्रिसमस 2019 कर दी गई। तब तक भी फिल्म पूरी नहीं हो पाई और इसे जून 2020 में रिलीज़ करने का फैसला किया गया। जून से फिर इसे दिसंबर 2020 किया गया.. लेकिन तब तक कोरोना की वजह से सब बदल चुका था।

तीन भाग में बनेगी फिल्म

तीन भाग में बनेगी फिल्म

बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म के पहले भाग का नाम है- शिवा..

300 करोड़ बजट

300 करोड़ बजट

स्टार और डिज़नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने कहा है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा है। उदय शंकर ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2020 में फिल्म के बजट से जुड़ी बातों पर कहा था, "बस आपको बताने के लिए 300 करोड़ है, यह उससे कहीं अधिक है।"

बहुप्रतीक्षित फिल्म

बहुप्रतीक्षित फिल्म

फिल्म अपने शानदार स्टारकास्ट और कहानी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो में दिखेंगे।फिल्म में शाहरूख एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में होंगे जिनके पास सुपरपावर है। लेकिन उनकी सुपरपावर चोरी कर लेती हैं फिल्म की विलेन मौनी रॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X