..................... First Look of Akshay Kumar from Jolly LLB 2 - Hindi Filmibeat

First LOOK: 'रूस्तम' के बाद.. अक्षय कुमार का नया धमाका.. रिलीज डेट के साथ!

By Neeti

आखिरकार सभी अफवाहों को खत्म करते हुए अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल यानि की वकील का किरदार निभाएंगे। जबकि हीरोइन के रूप में हुमा कुरैशी को लॉक किया गया है।

Akshay Kumar

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जहां अक्षय कुमार और अनु कपूर आमने सामने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है और फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई। गौरतलब है कि जॉली एलएलबी 2.. 10 फरवरी 2017 को रिलीज होने वाली है

इस सुपरहिट रीमेक में होगा अक्षय कुमार का डबल रोल.. शानदार!

इस फिल्म में बोमन ईरानी वाला किरदार अनु कपूर निभा रहे हैं। जबकि जज के रोल में दिखेंगे हैं सौरभ शुक्ला। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार एक के बाद एक फैंस को अलग अलग फिल्मों से इंटरटेन करते आए हैं।

''मेरे लिए शाहरूख खान, सलमान खान कोई कंपिटिशन नहीं हैं....''

बता दें, फिल्म जॉली एलएलबी को नेश्नल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। पहली फिल्म में मुख्य किरदार अरशद वारसी ने निभाया था और इस फिल्म के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिली थीं। बहरहाल, फिल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X