PIC: नवाजुद्दीन का न्यू फर्स्ट लुक.. 'बजरंगी भाईजान' में मिला धोखा तो क्या!
[बॉलीवुड न्यूज] बजरंगी भाईजान में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के छोटी- मोटी झलक देखकर फैंस काफी निराश हुए हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर नवाजुद्दीन को न तो टीजर उतनी जगह दी गई, न ही ट्रेलर में। इस बात से कहीं न कहीं एक्टर खुद भी नाराज हैं।

बहरहाल, बजरंगी भाईजान की बात छोड़ दें तो नवाजुद्दीन की आगामी फिल्म मांझी- ए माउंटेन मैन का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
एक्टर जिन्हें आमिर, सलमान, शाहरूख ने भी किया सलाम
फिल्म में नवाजुद्दीन का फर्स्ट लुक ही हमें प्रभावित कर गया। कोई दो राय नहीं है कि नवाजुद्दीन इस तस्वीर में काफी अलग और गंभीर दिख रहे हैं। बता दें, फिल्म 'मांझी- ए माउंटेन मैन', दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। जिसने पहाड़ों के बीच से एक ऐसा रास्ता बनाया जिससे उनका गांव बाहरी दुनिया से जुड़ सके।
यह एक प्यार और आत्म विश्वास की कहानी है। और हमें कोई शक नहीं नवाजुद्दीन इस किरदार को जबरदस्त ढ़ंग से निभा ले जाएंगे। फिलहाल तो नवाजुद्दीन की पहली झलक ही काफी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


