First LOOK: दु्ल्हा बन गए नवाजुद्दीन सिद्दिकी- फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की मजेदार झलक
मंटो के बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी अगली फिल्म के साथ सामने आए हैं। देबमित्र हसन के निर्देशन में बनी फिल्म मोतीचून चकनाचूर एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अथिया शेट्टी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के शादी शुदा कपल की कहानी है, जो उत्तर भारत में रहते हैं। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
बैक टू बैक 4 धमाकेदार फिल्में- BOX OFFICE के साथ साथ दिलों के सुपरस्टार
फिल्म सितंबर से ही फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन पोस्टपोन हो गई। फिल्म के एक अहम हिस्से की शूटिंग के लिए भोपाल में सेट लगाया गया है, जिसे यहीं शूट किया जाएगा। फिल्म शादी और संबंधों पर आधारित है.. जिसे कॉमेडी के साथ दिखाया जाएगा।

यह अथिया शेट्टी की तीसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले उन्होंने सूरज पंचोली के साथ हीरो और अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां में काम किया है। जाहिर है नवाज के साथ काम करने को लेकर अथिया काफी उत्साहित हैं। वहीं नवाज भी खुश हैं कि उन्हें काफी समय बाद गंभीर किरदार से बाहर निकलने का मौका मिल रहा है।
मोतीचूर चकनाचूर की बात करें तो इस फिल्म में नवाज और अथिया अलग भाषा बोलते सुनाई देंगे। जिसके लिए ट्रेनिंग भी शुरु हो गई है। फिल्म की शूटिंग भोपाल और लखनऊ में की जाएगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











