मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कौन है इस रोल में
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। बता दें कि इस फिल्म को अभिनेता अनुपम खेर निभाने जा रहे है और वो इस लुक में हूबहू मनमोहन सिंह लग रहे है।
आपको बता दे कि ये फिल्म काफी दिन से चर्चा में चल रही थी अब जाकर इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। बता दें कि फिल्म को पत्रकार संजय बारू की किताब से बनाया गया है जिसका नाम द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर है।

बता दें कि इस फिल्म अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले है और उनका रोल भी फिल्म में काफी अच्छा होने वाला है। फिल्म इसके अलावा राहुल गांधी का भी किरदार एक एक्टर के द्वारा निभाया जाएगा जो कि अभी सामने नहीं आया है।
फिल्म मे अक्षय खन्ना किताब के लेखक संजय बारू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगें। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान संजय उनके मुख्य़ सलाहकार थे और उनके बारे मे किताब लिखने के लिए उनको कई बाते पता थी।
बता दें कि इस फिल्म मे जो एक्टर राहुल गांधी का रोल करते हुए नजर आएगा वो एक ब्रिटिश मूल का अभिनेता है। फिल्म लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 21 दिसंबर को रिलीज होगी और ये फिल्म चुनाव में गेम चेंजर का काम कर सकती है। बता दे कि लोकसभा के चुनाव 2019 में होने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications











