First pic: फिर धमाल करने के लिए तैयार कार्तिक आर्यन, वायरल हुआ लुका छुपी से पहला लुक
सोनू की टीटू की स्वीटी का अगर नाम लो तो सबसे पहले कार्तिक आर्यन का नाम दिमाग में आता है। इस समय वो अपनी नई फिल्म लुका छुपी को लेकर चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएँगी और फिल्म से दोनो का एक लुक वायरल हो रहा है जिसमें वो दुल्हा दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे है। बता दें कि ये एक कॉमेडी फिल्म है और आपको हंसाने के लिए आ रही है। बता दें कि जो फोटो वायरल हो रही है वो फिल्म के लुक टेस्ट की है और अभी शूटिंग की शुरुआत नहीं हुई है।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक लोकर न्यूज रिपोर्टर के रोल में नजर आने वाले है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में मथुरा के रिपोर्टिंक करते हुए नजर आने वाले है..

इस बात से इतना तो तय है कि फिल्म में कॉमेडी का जोरदार तड़का लगने वाला है। गौरतलब है कि इस कैरेक्टर से प्रभावित होकर इस फिल्म का नाम पहले मथुरा लाइव रखा जा रहा था पर बाद में इसका नाम बदलकर लुका छिपी रखा गया है।
खबर है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में मथुरा का लोकल भाषा सीख रहे है क्योंकि वो इस फिल्म में उसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आने वाले है।
कार्तिक आर्यन उन अभिनेताओं मे से है जो कि अपने अभिनय के लिए जाने जाते है और इस फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है।
फिल्म की एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती से की थी और उसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आई लेकिन उनको काफी ज्यादा तरक्की नहीं मिली है।
एक बार फिर से वो इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में है और देखना है कि वो इस फिल्म की लीड हीरोइन बनकर क्या चमत्कार दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications
