First Look- शुरु हुई भूल भुलैया 2 की शूटिंग- सामने आई कार्तिक आर्यन और कियारा की पहली तस्वीर

काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म भूल भुलैया 2 से काफी शानदार तस्वीर सामने आई है। बता दें कि ये कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की पहली तस्वीर हैं जो कि शूटिंग सेट से सामने आई है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरु की गई है। इसके पहले कार्तिक आर्यन का भूल भुलैया पोस्टर सामने आया था जो कि काफी लोगों को पसंद नहीं आया था। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और फिल्म अगले साल धमाकेदार एंट्री मारने के लिए आ रही है।

भूल भुलैया 2 की शूटिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी क्‍योंकि मेकर्स इसे जुलाई 2020 में रिलीज करना चाहते हैं। बता दें, यह दो फिल्मों के साथ क्लैश हो रही है। रणबीर कपूर की शमशेरा और एसएस राजामौली की फिल्म RRR.. भी इसी दिन रिलीज हो रही है।

bhool bhulaiyaa 2, kartik aaryan, kiara advani, भूल भुलैया 2, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी

फिलहाल कार्तिक और कियारा भूल भुलैया 2 को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भूल भुलैया 2 को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। अगर आप अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भुलैया की बात करें तो ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी..

इसमें अक्षय कुमार के साथ अमीषा पटेल, विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीँ। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है ये तो समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X