First LOOK: 'कट्टी-बट्टी' में देखिए कंगना का फंकी अंदाज
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म कट्टी बट्टी एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में कंगना रनौत और इमरान खान मुख्य किरदारों में हैं। वहीं, आपको बता दें, बड़े पर्दे पर पहली बार यह जोड़ी दिखेगी और खबरों के अनुसार काफी मजेदार नजर आएगी। पिछले महीने फिल्म की कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया था, जिसमें इमरान और कंगना के फिल्म के फर्स्ट लुक को दिखाया गया था।
तस्वीरों में जहां इमरान चश्मों में काफी कूल नजर आ रहे हैं। वहीं, कंगना काफी हैप्पी गो लकी दिख रही हैं। आपको बता दें,फिल्म में जहां इमरान का लुक अलग है, वहीं ताजा रिलीज पोस्टर में आप कंगना को बिल्कुल अलग फंकी अंदाज में पाएंगे। कलरफुल कॉस्ट्यूम में कंगना का लुक दर्शकों को पसंद आ रहा है। लुक से पता लगता है कि कंगना का किरदार काफी मॉर्डन होगा।
गौरतलब है कि, निखिल आडवाणी ने इससे पहले फिल्म 'कल हो न हो' जैसी सफल फिल्म का निर्देशन किया है। लिहाजा, उनकी इस फिल्म से भी काफी उम्मीद की जा रही है। वहीं, पिछले साल फिल्म 'क्वीन' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद कंगना का इंतजार भी दर्शक दिल थामे कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में कंगना बताती हैं, 'यह काफी अलग लव-स्टोरी है, जैसा शायद ही आपने बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। इस फिल्म में प्यार को काफी अलग अंदाज से पेश किया गया है।' बहरहाल, कंगना आपकी इस लुक को देखने के बाद फिल्म कट्टी बट्टी का हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

