FIRST LOOK: ऑल इज़ वेल के 'टिंगू जी' और 'लंबू जी'
[बॉलीवुड समाचार] अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर का टिंगूजी लंबूजी शायद ही कोई भूला है। तो लीजिए जनाब ये तस्वीर आपको टिंगूजी - लंबूजी पार्ट 2 जैसी ही लगेगी। अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर ऑल इज़ वेल का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है और दोनों कुछ भी अलग नज़र नहीं आ रहे हैं।
ऋषि कपूर ने ट्वीट करके कहा कि टिंगू जी और लंबू जी की परंपरा अभिषेक के साथ कायम हैं और सब कुछ ठीक है यानि all is well.
फोटो में ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन के लुक को देखकर कुछ बी अलग नहीं लग रहा है। उमेश शुक्ला की इस फिल्म में असिन और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म को स्मृति ईरानी के छोड़ने के बाद सुप्रिया पाठक इसमें काम कर रही हैं।
कहानी की band:तो Whatsapp पर ग्रुप चैट करते अमर अकबर एंथनी


Click it and Unblock the Notifications

