जज्बा का नया पोस्टर रिलीज.. ऐश नहीं, अब मिलिए रफ एंड टफ इंस्पेकटर से
[बॉलीवुड न्यूज] संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जज्बा' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो चुका है। पहले पोस्टर में जहां ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, वहीं दूसरे पोस्टर में संस्पेडड पुलिस इंस्पेटर इरफान खान आपका दिल जीत लेंगे।
हालिया रिलीज फिल्म 'पीकू' में एक जिंदादिल किरदार निभाने के बाद इरफान को एक बार फिर रफ एंड टफ अवतार में देखना दिलचस्प होगा। कोई शक नहीं कि इरफान इस फिल्म से दर्शकों और समीक्षकों से तारीफ पाएंगे। फिल्म की पोस्टर इरफान के किरदार की मजबूती बताती है।
SURPRISE: जज़्बा में दिखेगी ऐश्वर्या राय की बेटी, ये है डीटेल्स!
फिल्म का पहलो पोस्टर कांस फिल्म फेस्टिवल 2015 में किया गया था। पोस्टर में ऐश्वर्या राय को काफी अवतार में दिखाया गया था। या यूं कह लें कि सालों बाद ऐश्वर्या को देखना ही काफी उत्साहित करने वाली बात है।
बता दें, इस फिल्म में इरफान खान एक संस्पेंडड पुलिस बने हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन वकील के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में शबाना आजमी और अनुपम खेर भी मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



