टाइगर श्रॉफ की रैंबो लुक की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ..
रैंबो फिल्म की हिंदी रीमेक में टाइगर श्रॉफ हैं और उन्हें फिल्म के फर्स्ट लुक में सराहा जा रहा है।
हॉलीवुड की सुपरहिट एक्शन फिल्म 'रैंबो' के हिंदी रीमेक में टाईगर श्राफ का फर्स्ट लुक आया और वो सोशल मीडिया पर बस छा गए। उनका ये लुक वाकई शानदार है। हर किसी को टाइगर श्रॉफ से बहुत उम्मीदें हैं कि वो हर हाल में इस किरदार के साथ न्याय करेंगे।
कोई शक नहीं कि टाईगर इस फर्स्ट लुक में बेहद दमदार दिख रहे हैं। वहीं, एक्शन के मामले में वो किसी से कम नहीं.. यह टाईगर अपनी पहले की फिल्मों में साफ दिखा चुके हैं। हालांकि टाईगर ने खुद कहा है कि मैं सिल्वेस्टर स्टैलोन को रिप्लेस नहीं कर रहा।

फिल्म का निर्देशन बैंग बैंग डाइरेक्टर सिद्धार्थ आनंद करेंगे। बता दें, रैंबो रीमेक 2018 फरवरी में फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि 2018 के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में कई इंडियन ट्विस्ट दिये जाएंगे।
बहरहाल टाइगर श्रॉफ को सबने इस लुक में इतना पसंद किया कि सोशल मीडिया ने उनकी खूब तारीफ की । आप भी पढ़िए आगे की स्लाइड्स क्या क्या कहा लोगों ने।


Click it and Unblock the Notifications