..................... First look from Ranbir Kapoor's 'Shamshera' released, Alia Bhatt wrote this! रणबीर कपूर की 'शमशेरा' से उनका फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, आलिया भट्ट लिखी ये बात! - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की 'शमशेरा' से उनका फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, आलिया भट्ट ने लिखी ये बात!

सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्में इस वक्त काफी चर्चा में हैं लेकिन उनकी फिल्म शमशेरा से एक बड़ा धमाका हुआ है। दरअसल इस फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है और वो काफी खतरनाक लग रहे हैं। इस लुक के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन इसपर मिले जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। शमशेरा को लेकर पहले खबरें आईं थीं कि,

फिल्म एक डकैत पर आधारित है और सभी जानते हैं कि एक दशक था जिस वक्त डकैत पर बनीं फिल्में सुपरहिट होती हीं थीँ। हालांकि अब ऐसा होता है या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी।

Recommended Video

Ranbir Kapoor की Film Shamshera का look हुआ Leak, डकैत के अवतार में देख फैंस खुश|FilmiBeat*Bollywood

shamshera, ranbir kapoor, alia bhatt, शमशेरा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

रणबीर कपूर इस लुक में काफी लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। इस लुक के सामने आने के बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट भी इस पर रिएक्ट कर रहीं हैं और उन्होने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

 आलिया ने लिखा

आलिया ने लिखा

इंस्टाग्राम पर आलिया ने लिखा, "अब वह एक गर्म सुबह है .. मेरा मतलब है .. सुप्रभात," उसके बाद एक दिल की आँख वाला इमोजी। इस फिल्म के लिए फैंस ने लंबे समय से इंतजार किया है और ये फिल्म अंतत 22 जुलाई 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।

 रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त

फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर कपूर अभिनीत शमशेरा यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह कथित तौर पर काज़ा के काल्पनिक शहर में स्थापित किया गया है, जहां एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल शुद्ध सिंह द्वारा कैद, गुलाम और प्रताड़ित किया जाता है।

ब्रह्मास्त्र को लेकर भी बिजी हैं

ब्रह्मास्त्र को लेकर भी बिजी हैं

रणबीर कपूर के काम की बात करें तो इसके अलावा वो फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी बिजी हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैँ। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन लीड रोल में हैं।

 रिकॉर्ड्स बनाने आ रही है

रिकॉर्ड्स बनाने आ रही है

फिल्म काफी जल्दी रिलीज होगी और बड़े पर्दे पर कमाई के रिकॉर्ड्स बनाने आ रही है। फिलहाल आप शमशेरा की तस्वीर देखिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X