FIRST LOOK: इस हफ्ते बाहर आई इन फिल्मों की झलक, आपका इंतज़ार बढ़ा देगी
ये पूरा हफ्ता एक के बाद एक ज़बर्दस्त धमाके हुए। एलान पर एलान। पोस्टर पर पोस्टर। एक के बाद एक फर्स्ट लुक। अब तो किसी को कुछ भी याद नहीं होगा कि क्या आया और क्या गया।
इस पूरे हफ्ते कुछ छाया रहा तो वो थे तीन लोग - सलमान खान, राजकुमार राव और कंगना रनौत। और दिलचस्प ये कि तीनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए थे।

राजकुमार राव और कंगना रनौत की अगली फिल्म के लुक और पोस्टर बाहर आए। इस फिल्म का नाम है मेंटल है क्या! अब जिन्हें नहीं याद हो, मेंटल पहले सलमान खान की फिल्म जय हो का नाम था।
ये अजीब सा कनेक्शन यहीं नहीं खत्म हुआ, सलमान खान मेंटल यानि पागल बनकर यमला पगला दीवाना के सेट पर भी हु़ड़दंग मचाते दिखे। दरअसल, बॉबी देओल से दोस्ती के बाद, सलमान खान, यमला पगला दीवाना में एक खास गाना शूट करते नज़र आए।
शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो से कैटरीना कैफ का ये लुक हर जगह छाया रहा तो वरूण धवन ने भी अपनी फिल्मों के पहले लुक भी बाढ़ लगा दी। देखिए इस हफ्ते किन किन फिल्मों की तस्वीर और पोस्टर छाए रहे -


Click it and Unblock the Notifications

