FIRST LOOK: धमाकेदार टक्कर देंगे ये स्टार.. पहली झलक ही धमाकेदार
फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल से पहली झलक सामने आ गयी है। यहां फरहान अख्तर आम आदंमी के लुक में नजर आ रहे हैं।
आखिरकार फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। कोई शक नहीं कि इस तस्वीर में आप फरहान को देखकर हैरान रह जाएंगे.. और उनके साथ हैं गिप्पी ग्रेवाल। जबकि फिल्म में इन दो एक्टर्स का साथ देंगी डायना पेंटी।
सुल्तान से लेकर दंगल.. ईद पर सलमान खान तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
तस्वीर से ही साफ है कि जेल में फिल्माया गया यह फिल्म गंभीर ड्रामा है। निखिल आडवाणी की यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन कंगना रनाउत की फिल्म 'सिमरन' भी रिलीज होने वाली है। हम्म.. यानि की होने वाली है धमाकेदार टक्कर..

लखनऊ सेंट्रेल की बात करें तो इस फिल्म की म्यूजिक काफी तगड़ी होने वाली है, जिसके चर्चे अभी से ही हैं। यह कहानी है एक आदमी की.. कि वह किन परिस्तिथियों में जेल में कैदी बन जाता है। फिल्म का निर्देशन किया है रंजीत तिवारी ने।
यहां जानें 2017 में आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











