ईशा देओल कर रही है वापसी, रिलीज हुआ फिल्म केकवॉक का पहला पोस्टर
अभिनेत्री ईशा देओल की बात करें तो वो काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही थी लेकिन हाल ही में रिलीज हुए उनके एक नए पोस्टर ने खलबली मचा दी है। जी हां ईशा देओल फिल्मों मे फिर से वापसी कर रही है। उनकी फिल्म का नाम होगा केकवॉक और इसका पहला लुक रिलीज हो चुका है जो कि काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।
बता दें कि ईशा देओल इस समय इस फिल्म को लेकर चर्चा में है और पोस्टर वायरल हो रहा है। ईशा देओल इस पोस्टर में सेफ की भूमिका में नजर आ रही है और किचेन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म की बात करें तो फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी और अभ्रा चक्रवर्ती कर रही है।

इस पोस्टर को जब आप देखोगे तो सेफ की भूमिका मे दिख रही ईशा देओल काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है और देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी ज्यादा कॉफिडेंट भी है।
फिल्म केकवॉक के इस पोस्टर ने आकर लोगों के मन मे ये सवाल पैदा कर दिया है कि आखिर फिल्म किस तरह की होगी और किस बात पर आधारित होगी।
ईशा देओल ने अपने करियर शुरु होने की कुछ समय के बाद ही अपने प्रेमी भरत तख्तानी से शादी कर ली थी और उसके बाद वो फिल्मों से दूर हो गई थी। हालांकि बाद मे उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी पर उनमें से एक कन्नड़ थी।
ईशा देओल ने 2002 मे कोई मेरे दिल से पूछे से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और उसके बाद उनकी हिट लिस्ट मे सिर्फ धूम और युवा ही है।
इसके बाद फिल्में तो काफी आई लेकिन उनमे वो बात नहीं नजर आई जो कि होनी चाहिए थी। अब इस फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म का इंतजार लोग जोरों शोरो से कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











